{"_id":"627cfae39cec1665be672421","slug":"weather-update-himachal-snowfall-on-high-peaks-in-lahaul-spiti-and-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में मौसम: कुल्लू-लाहौल में चोटियों पर बर्फबारी, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में मौसम: कुल्लू-लाहौल में चोटियों पर बर्फबारी, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में खिली धूप
Thu, 12 May 2022 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 12 May 2022 05:51 PM IST
सार
प्रदेश में 16 मई से दोबारा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर कई क्षेत्रों में बादल बरसने की संभावना है। शनिवार और रविवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति में पहाड़ियों पर हुई ताजा बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुल्लू और लाहौल में ऊंची चोटियों पर गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी हुई है। वहीं, राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में धूप खिली रही। मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। शनिवार और रविवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
16 मई से दोबारा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर कई क्षेत्रों में बादल बरसने की संभावना है। गुरुवार दोपहर को रोहतांग समेत बारालाचा, कुंजुम दर्रा, घेपन पीक, लेडी ऑफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, मकवरे, शिकवरे में बर्फ के फाहे गिरे। इससे तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
मनाली-लेह के साथ ग्रांफू-काजा और दारचा-शिंकुला मार्ग पर वाहनों की आवाजाही गुरुवार को सामान्य रही। जिला में गरज के साथ हुई बारिश से किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
तापमान डिग्री सेल्सियस में
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 41.0 23.0
कांगड़ा 38.1 221.2
बिलासपुर 38.0 23.0
हमीरपुर 37.0 20.3
धर्मशाला 35.0 20.4
चंबा 36.6 18.7
नाहन 33.4 24.5
सोलन 33.0 17.0
शिमला 26.6 16.9
कल्पा 22.6 9.4
केलांग 22.4 6.7