फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Weather Update himachal: snowfall in lahaul and rain in shimla

Weather Update: लाहौल में हल्की बर्फबारी, राजधानी शिमला में बारिश

Sun, 07 Mar 2021 08:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Mar 2021 08:30 PM IST
सार

  • 10 मार्च को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी 
  • रोहतांग में हुई 15 सेंटीमीटर बर्फबारी, जलोड़ी दर्रा में बस सेवा बंद 

विज्ञापन
Weather Update himachal: snowfall in lahaul and rain in shimla
राजधानी शिमला में बारिश हुई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम ने करवट ली है। शनिवार रात को लाहौल के कई इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। रोहतांग में 15 सेंटीमीटर बर्फ रिकॉर्ड की गई है। जलोड़ी दर्रा में पांच सेंटीमीटर बर्फबारी से बस सेवा बंद हो गई है। हाईवे-305 पर फोर बाई फोर वाहन ही चल पा रहे हैं। 

विज्ञापन


वहीं, राजधानी शिमला में रविवार सुबह बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 10 मार्च को सात जिलों बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


अटल टनल रोहतांग के नार्थ और साउथ पोर्टल, कुंजुम पास, बारालाचा पास, शिंकुला पास, घेपन पीक, बड़ा और छोटा शिगरी ग्लेशियर सहित सीबी रेंज की पहाड़ियों, कोकसर, गोंधला, खंगसर, तांदी, बरगुल, दारचा, योचे, रंगयोग, बरयोग, छीका, रारिक, पटसेउ, जिंगजिंगबार, जिस्पा में भी ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग की बहाली का कार्य भी प्रभावित हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग         -1.4
कल्पा          1.6
कुफरी         3.5 
शिमला         6.6
डलहौजी       7.0 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed