{"_id":"608ec1d38ebc3ed704333bab","slug":"weather-update-himachal-rain-and-hailstorm-in-shimla-apple-crop-damaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"weather update: शिमला में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि, कोटखाई में सेब की फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
weather update: शिमला में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि, कोटखाई में सेब की फसल को नुकसान
Sun, 02 May 2021 08:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 02 May 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
शिमला में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में रविवार शाम को झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई, वहीं कोटखाई में भी ओले गिरने से सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। वहीं हमीरपुर में भी दोपहर को हल्की बारिश हुई। शिमला में शाम करीब पांच बजे मौसम बदलते ही शहर में करीब दो घंटे बारिश और ओलावृष्टि का दौर चला। हमीरपुर में भी रविवार दोपहर हल्की बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला रहा।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आठ मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। छह मई तक मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38.4, बिलासपुर में 36.5, हमीरपुर में 35.8, कांगड़ा-नाहन में 33.8, चंबा में 33.3, सुंदरनगर में 33.1, मंडी में 32.1, सोलन में 31.5, भुंतर में 30.7, धर्मशाला में 26.6, मनाली में 25.0, शिमला में 23.5, डलहौजी में 20.6, कल्पा में 20.0 और केलांग में 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
उधर, शनिवार रात केलांग में न्यूनतम तापमान 3.4, कल्पा में 6.9, मनाली में 9.2, कुफरी में 8.0, शिमला में 10.5, धर्मशाला में 16.2, मंडी में 14.1, बिलासपुर में 19.5, हमीरपुर में 19.8, कांगड़ा में 19.2, नाहन में 20.1 और ऊना में 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा।