{"_id":"619a683838f8383eb378ab26","slug":"weather-update-himachal-no-chances-of-snowfall-in-november-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: इस बार नवंबर में बर्फबारी के आसार नहीं, एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: इस बार नवंबर में बर्फबारी के आसार नहीं, एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान
Mon, 22 Nov 2021 10:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:45 AM IST
सार
साल 1995 में नवंबर के दौरान शिमला में बर्फ गिरी थी। उस समय 7.8 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई थी। इसके बाद से अभी तक नवंबर में बर्फबारी नहीं हुई है। साल 1992 में भी नवंबर में 4 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी। साल 2019 में जनवरी में 7.3 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा में बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में इस बार नवंबर में बर्फबारी के आसार नहीं हैं। मनाली और डलहौजी में कई बार सर्दियों की शुरुआत में ही बर्फबारी हो चुकी है। प्रदेश के ऊपरी इलाकों में पारा माइनस में होने के बावजूद एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
साल 1995 में नवंबर के दौरान शिमला में बर्फ गिरी थी। उस समय 7.8 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई थी। इसके बाद से अभी तक नवंबर में बर्फबारी नहीं हुई है। साल 1992 में भी नवंबर में 4 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी। साल 2019 में जनवरी में 7.3 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
बगीचों के प्रबंधन के लिए उचित समय
फलदार पेड़ों के बगीचों के प्रबंधन के लिए यह उचित समय है। बर्फबारी से पहले बागवानों को पेड़ों की काटछांट और अन्य कार्य निपटाने की वैज्ञानिकों ने सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक और निचले इलाकों में सामान्य से 1 से 2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग -2.4
कल्पा 0.4
मनाली 3.0
भुंतर 3.5
सोलन 5.2
पालमपुर 7.5
ऊना 8.4
शिमला 9.0
धर्मशाला 9.0
नाहन 12.1