{"_id":"619917ba30c096121618f3ab","slug":"weather-update-himachal-minus-three-temperature-recorded-in-keylong-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: लाहौल में कड़ाके की ठंड, केलांग में माइनस तीन पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: लाहौल में कड़ाके की ठंड, केलांग में माइनस तीन पहुंचा पारा
Sat, 20 Nov 2021 09:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 20 Nov 2021 09:14 PM IST
सार
शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की कमी दर्ज हुई।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा में बर्फ के बीच मस्ती करते सैलानी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रदेश के मौसम में ठंडक बढ़ने से जनजातीय जिला लाहौल में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। यहां पेयजल स्रोत भी जमना शुरू हो गए हैं। न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। शिमला, मनाली, डलहौजी और धर्मशाला में भी ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार रात को केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 3.0, कल्पा में 0.4, मनाली में 2.0, भुंतर में 2.6, सुंदरनगर में 2.7, सोलन में 3.7, चंबा में 4.3, मंडी-हमीरपुर में 6.0, शिमला में 8.8 और धर्मशाला में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की कमी दर्ज हुई। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.2, हमीरपुर में 24.9, कांगड़ा में 24.7, बिलासपुर में 24.5, नाहन-सोलन में 24.0, चंबा में 23.5, मंडी में 21.4, शिमला में 19.9, धर्मशाला में 18.8, मनाली में 17.0, कल्पा में 17.4, केलांग में 12.9 और डलहौजी में 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
मंडी में महसूस हुए भूकंप के झटके
मंडी में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए। शुक्रवार रात बारह बजकर एक मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 आंकी गई। इससे किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन