फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather update himachal : light rain forecast in most part of state in next two days

हिमाचल में मौसम: दो दिन हल्की बारिश के आसार, 19 से सक्रिय होगा मानसून

Thu, 16 Sep 2021 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Sep 2021 06:40 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन लंबा खिंचने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सितंबर अंत या अक्तूबर के पहले हफ्ते तक हिमाचल से मानसून के विदा होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
weather update himachal : light rain forecast in most part of state in next two days
गुरुवार को शिमला में दिन भर धूप खिली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश के आसार हैं। अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। 19 और 20 सितंबर को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू व चंबा के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वीरवार को प्रदेश में 12 सड़कें बंद रहीं। कुल्लू में पांच, मंडी में चार, शिमला में दो और एक सड़क किन्नौर में बंद है। दो बिजली ट्रांसफार्मर किन्नौर जिले में ठप हैं। प्रदेश में वीरवार को 11 कच्चे मकानों को नुकसान हुआ है। 18 सितंबर तक मानसून के कमजोर बने रहने की संभावना है। 19 से मानसून सक्रिय होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


वीरवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला में दिन भर धूप खिलने के बाद शाम करीब पांच बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.3, बिलासपुर 33.5, भुंतर 32.9, सुंदरनगर 32.8, हमीरपुर 32.0, कांगड़ा 31.6, चंबा 30.7, सोलन 30.0, धर्मशाला 27.2, शिमला 26.4, कल्पा 24.0, केलांग 23.4 और डलहौजी में 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, बुधवार रात को सुजानपुर टीहरा में 51, सोलन 34, नाहन 31, मंडी 28, जोगिंद्रनगर 24, पालमपुर 23, पंडोह 21, नादौन 19, गगल 18, रामपुर 15, बंगाणा 12, अंब-पांवटा साहिब 11 और सराहन में 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून सीजन लंबा खिंचने के आसार
हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन लंबा खिंचने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सितंबर अंत या अक्तूबर के पहले हफ्ते तक हिमाचल से मानसून के विदा होने की संभावना जताई है। केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि मानसून की गतिविधियों में बीते कुछ दिनों से बदलाव आया है। ऐसे में उत्तर पश्चिमी मानसून के अब कुछ और दिनों तक प्रदेश में रहने के आसार बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed