{"_id":"613c499af510bb156826bb7e","slug":"weather-update-himachal-fresh-snowfall-at-peaks-in-manali-and-lahaul-rohtang","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: रोहतांग और मनाली की चोटियों पर बर्फबारी, कुल्लू में बारिश से घरों में घुसा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: रोहतांग और मनाली की चोटियों पर बर्फबारी, कुल्लू में बारिश से घरों में घुसा मलबा
Sat, 11 Sep 2021 05:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 11 Sep 2021 05:18 PM IST
सार
प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में रविवार को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
रोहतांग और मनाली की चोटियों पर बर्फबारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को येलो अलर्ट के बीच मनाली और लाहौल की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। शिमला में हल्की बूंदाबांदी के साथ दिन भर बादल छाए रहे। प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में रविवार को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू के कुछ क्षेत्रों में रविवार को बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में लगातार दूसरे दिन भी मौसम परिवर्तनशील रहा। जिला मुख्यालय में शुक्रवार रात को बारिश से शहर के वार्ड आठ और वार्ड दस के कई घरों में पानी घुस गया। वार्ड आठ के एक दर्जन घरों में पानी चला गया। वार्ड नंबर दस में वन विभाग कार्यालय, वन्य प्राणी विभाग आदि कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। जिला मुुख्यालय के साथ लगती बल्ह पंचायत के बदाह में भी नाले का पानी सड़क से होते हुए लोगों के घरों में घुसा।
विज्ञापन
बारिश के चलते दूसरे दिन भी सेब का तुड़ान प्रभावित हुआ। बारिश के बाद संपर्क सड़कें दलदल बन गई हैं। ऐसे में बागवानों की सेब मंडियों में लाने के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। शुक्रवार रात को जोगिंद्रनगर में 62, नाहन 46, कुफरी 45, जुब्बड़हट्टी 41, बरठीं 37, शिमला 35, घुमारवीं 32, कुमारसेन 31, सुजानपुर टीहरा-भुंतर 25, देहरा गोपीपुर-कसौली 24, डलहौजी 21, बिलासपुर 19, पच्छाद-सुंदरनगर 17, मनाली 15 और धर्मशाला में 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन
उधर, शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.5, बिलासपुर 29.5, हमीरपुर 27.6, नाहन 27.0, सुंदरनगर 26.7, सोलन 24.3, धर्मशाला में 24.2, कांगड़ा 23.6, भुंतर 23.0, चंबा 21.4, शिमला 20.4, कल्पा 18.0, डलहौजी 15.8 और केलांग में 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।