{"_id":"606087788ebc3ed8321ac700","slug":"weather-update-himachal-chances-of-rain-and-snowfall-in-himachal-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: होली पर मौसम रहेगा खराब, बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: होली पर मौसम रहेगा खराब, बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान
Sun, 28 Mar 2021 08:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 Mar 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
राजधानी शिमला में रविवार को मौसम साफ रहा और शहर के बाजारों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में होली पर मौसम खराब रहेगा और विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। रविवार को रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। नाशपाती और सेब के पौधों में इन दिनों फ्लावरिंग का दौर चला हुआ है। ऐसे में खराब मौसम बागवानों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। राजधानी शिमला में रविवार को मौसम साफ रहा और शहर के बाजारों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 30 मार्च से 3 अप्रैल तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान बढ़ते ही मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी सताएगी। न्यूनतम तापमान सामान्य और अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
प्रदेश के प्रमुख शहरों में शिमला का अधिकतम तापमान 23.2, सुंदरनगर 31.6, भुंतर 30.8, कल्पा 19.2, धर्मशाला 24.6, ऊना 34.8, नाहन 30.0, सोलन 31.0, बिलासपुर 32.5, हमीरपुर 30.9, कांगड़ा 31.1, चंबा 29.1, डलहौजी 18.7 और केलांग 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन