{"_id":"603644c38ebc3ee9481d8df9","slug":"weather-update-fresh-snowfall-in-rohrang-thunderstorm-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग में बर्फबारी, कुल्लू में अंधड़ और शिमला में खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग में बर्फबारी, कुल्लू में अंधड़ और शिमला में खिली धूप
Wed, 24 Feb 2021 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 24 Feb 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में बुधवार को अंधड़ चली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। रोहतांग में ताजा बर्फबारी हुई है। कुल्लू में अंधड़ चली और राजधानी शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में धूप खिली रही। गुरुवार को प्रदेश के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 26 और 27 फरवरी को पूरे प्रदेश में बारिश, बर्फबारी, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 28 फरवरी से प्रदेश में धूप खिलने और दो मार्च तक मौसम साफ बना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
बुधवार तड़के रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा, कुंजुम दर्रा तथा अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ व साउथ पोर्टल में हल्का हिमपात हुआ। रोहतांग में पांच सेंटीमीटर तक बर्फबारी रिकॉर्ड हुई। लाहौल के सिस्सू, कोकसर तथा टनल के आसपास एक सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। जिला मुख्यालय कुल्लू में दोपहर बाद अंधड़ चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला में बुधवार को मौसम साफ रहा। बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन
बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.0, बिलासपुर में 30.5, हमीरपुर में 29.2, सुंदरनगर में 29.1, कांगड़ा में 28.4, सोलन में 27.2, नाहन-भुंतर में 27.0, चंबा में 25.8, धर्मशाला में 21.4, शिमला में 19.5, कल्पा में 15.8, डलहौजी में 13.4 और केलांग में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.9, कल्पा में 0.4, मनाली में 4.7, कुफरी में 7.9, मंडी में 8.1, सोलन में 8.0, धर्मशाला में 10.0, शिमला में 10.4 और नाहन में 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन