{"_id":"0eff8bdaab5f8e756798c28ad867531d","slug":"weather-update-for-himachal-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से मिलेगी राहत, पढ़ें कैसा रहेगा मौसम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से मिलेगी राहत, पढ़ें कैसा रहेगा मौसम?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 29 May 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कई क्षेत्रों में भले ही पारा 43 डिग्री को पार कर गया हो, लेकिन शुक्रवार से मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार शुक्रवार को मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों और चोटियों में हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
31 मई से तीन जून तक प्रदेश में मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी-बारिश के आसार हैं। मध्यम ऊंचाई और प्रदेश के ऊंचे इलाकों में भी बारिश हो सकती है। तीन जून तक मौसम सुहावना बना रहेगा।
विज्ञापन
हालांकि, वीरवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उछाल जारी है। ऊना का पारा उछलकर 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 28.5, धर्मशाला का 32.2, कांगड़ा का 37.9, नाहन का 36.4, सुंदरनगर का 37.8, सोलन का अधिकतम पारा 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन