{"_id":"55caf505d05c69a47eccfa6abf058336","slug":"weather-update-for-himachal-forecast-of-snowfall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बदलने वाला है मौसम, पढ़ें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बदलने वाला है मौसम, पढ़ें अपडेट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 05 Dec 2015 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ दिसंबर से पूरे प्रदेश में मौसम करवट लेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने नौ और दस दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू, मंडी जिलों के ऊपरी क्षेत्र आते हैं। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा जिले के कुछ क्षेत्र सिहुंता, चुवाड़ी, चंबा और सोलन और सिरमौर जिलों के अधिकांश क्षेत्र आते हैं।
विज्ञापन
मैदानी क्षेत्रों में ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा आते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने पहले छह दिसंबर से मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना जताई थी लेकिन अब आठ दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
उधर, शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान केलांग में माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।