फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Weather to Remain Unfavorable in Himachal Pradesh Until May 8 2026

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आठ मई तक खराब रहेगा मौसम, किसानों और बागवानों को नुकसान; जानें सबकुछ

Tue, 05 May 2026 12:14 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 05 May 2026 12:14 PM IST
सार

हिमाचल में आठ मई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, मौसम में बदलाव के कारण किसानों और बागवानों को नुकसान हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Weather to Remain Unfavorable in Himachal Pradesh Until May 8 2026
रिज मैदान शिमला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल में बदले मौसम के बीच रोहतांग में बर्फबारी हुई। शिमला सहित प्रदेश के कई शहरों में बादल बरसे। सिरमौर में घर पर पेड़ और कार पर पत्थर गिरा। प्रदेश के निचले इलाकों में बारिश से पारे में गिरावट दर्ज हुई है। किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में मंगलवार को भी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। आठ मई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन

सोमवार सुबह रोहतांग के साथ ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। कुल्लू के निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। कोकसर और ग्रांफू में सैर-सपाटे के लिए पहुंचे सैलानियों ने फाहों के बीच आनंद उठाया। जिले में बारिश से किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है।

जिला शिमला के चौपाल तहसील की केदी पंचायत में अंधड़ से दो मकानों की छतें उड़ गईं और सेब के बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है। शकराना गांव के सीताराम शर्मा और पुजारली गांव की उर्मिला देवी के मकानों की छतें तेज हवा से उड़कर दूर जा गिरीं। 

इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बगीचों में सेब के पेड़ों पर लगे फल जमीन पर गिर गए हैं। कई पेड़ों की टहनियां टूट गईं हैं। पांवटा साहिब के पातलियों में बिजली गिरने से मकान व बाइक को नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को सहायता पहुंचाने और स्थिति का जायजा लेने के लिए संबंधित क्षेत्रों के पटवारी और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। धौलाकुआं क्षेत्र में अंधड़ से विद्युत बोर्ड को पांच लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है।

भूस्खलन से रिकांगपिओ से काजा मार्ग बंद 
रिकांगपिओ से काजा राष्ट्रीय राजमार्ग-505 सोमवार को मलिंग नाला के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया। एनएच के बंद होने से जनजातीय क्षेत्र चांगों, शलखर, सुमरा, काजा, ताबो, स्पीति के लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किन्नौर जिला आपदा प्राधिकरण और सीमा सड़क संगठन के अनुसार मंगलवार दोपहर 12 बजे तक मार्ग को बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।  ठियोग क्षेत्र के तहत रविवार शाम को सोलन-सैंज सड़क पर माइपुल के पास एक कार पर पहाड़ से पत्थर गिर गए। इससे कार का सामने का शीशा टूट गया। 
 
विज्ञापन

ऊना में पारा 31 डिग्री...  ऊना में सोमवार को अधिकतम तापामान 31.0, बरठीं 30.3, धर्मशाला 27.1, नाहन 26.8, कांगड़ा 26.2, मंडी 26.2, सोलन 26.0, शिमला 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed