फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Excavation on the road near IGMC increased the dust and dirt

Shimla News: आईजीएमसी के पास सड़क पर खोदाई से बढ़ी धूल-मिट्टी

Mon, 12 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Excavation on the road near IGMC increased the dust and dirt
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के पास सड़क पर पाइप बिछाने के बाद मेटलिंग नहीं की गई है। इस कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को धूल-मिट्टी का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि पाइप बिछाने वाला ठेकेदार पानी का छिड़काव भी नहीं कर रहा है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर मरीज पहले ही बीमारी से परेशान होते हैं, वहीं दूसरी ओर धूल के कारण उन्हें एलर्जी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अस्पताल आने वाले बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों को भी इससे परेशानी हो सकती है। बता दें कि पाइप बिछाने के लिए सड़क की खोदाई की थी। इसके बाद पाइप बिछा दी गई, लेकिन सड़क की मेटलिंग नहीं की गई। इस कारण यहां से गुजरने वाले मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article