फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather report shimla himachal

देवभूमि में बदला मौसम का मिजाज, हो सकती है बारिश और बर्फबारी

Thu, 21 Dec 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 21 Dec 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
weather report shimla himachal

किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू-मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वीरवार को बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 24 दिसंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन


उधर, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 26 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


बुधवार को राजधानी शिमला में दोपहर बाद एकाएक मौसम में बदलाव आया। सुबह के समय धूप खिलने के बाद दोपहर को बादल छा गए। शाम के समय तेज हवाएं चलने से शिमला के मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 19.9, ऊना में 28.6, नाहन में 21.8, सोलन में 25.0, कांगड़ा में 25.6, बिलासपुर में 21.2, हमीरपुर में 24.9, सुंदरनगर में 24.4, भुंतर में 24.0, धर्मशाला में 20.8 और कल्पा में 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.3, कल्पा में 1.0, मनाली में 4.2, सुंदरनगर में 3.7, ऊना में 6.5, धर्मशाला में 8.6 और शिमला में 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed