फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather remain clear till 6th February 2020 in himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश: इस दिन तक साफ रहेगा मौसम, 230 सड़कें अभी बंद

Fri, 31 Jan 2020 07:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 31 Jan 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
weather remain clear till 6th February 2020 in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में छह फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। चार फरवरी को ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया गया है। बीते कई दिनों से ठप पड़ी हवाई उड़ानें शुक्रवार को जनजातीय क्षेत्रों में शुरू हुईं। लाहौल और पांगी में फंसे मरीजों और लोगों को घाटी से बाहर निकाला गया। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में दो नेशनल हाइवे समेत 230 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। राजधानी शिमला में सुबह धूप खिलने के बाद बादल छा गए। प्रदेश में मौसम खुलने के बाद भी शीतलहर का प्रकोप जारी है।

विज्ञापन


राज्य सरकार के पवन हंस हेलीकाप्टर ने शुक्रवार को लाहौल और पांगी घाटी के लिए दो उड़ान भरीं। इसमें करीब 75 यात्री रोहतांग दर्रे के आरपार हुए। भुंतर से पांगी के किलाड़ हेलीपैड के लिए उड़ान हुई। भुंतर से 18 यात्री किलाड़ हेलीपैड उतरे। इसके अलावा किलाड़ से चार मरीजों के साथ एक बच्चे सहित 19 लोगों को भुंतर एयरपोर्ट में उतारा गया। पहली उड़ान भुंतर-सिस्सू-गोंधला-भुंतर के बीच हुई।

विज्ञापन

इस उड़ान में एक बच्चे के साथ 20 यात्री लाहौल पहुंचे, वहां से 18 यात्रियों को भुंतर पहुंचाया गया। लाहौल और पांगी घाटी में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में चिकित्सकों के पास मरीजों को जिले से बाहर रेफर करने के सिवाय कोई चारा नहीं है।

उधर, चंबा जिला में बर्फ में फिसलकर एक व्यक्ति गहरी खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कुलदीप पुत्र केसो राम निवासी गांव घरोटा पंचायत बाथरी के रूप में हुई है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रिकार्ड हुआ।

क्षेत्र                    न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                - 13.0
कल्पा                - 7.6
मनाली                - 4.6
कुफरी                - 3.8
डलहौजी            - 0.8
भुंतर                 - 0.4
शिमला               0.7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed