फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather himachal alert for storm for next three days

टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, कल से तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

Mon, 05 Jun 2017 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 05 Jun 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
weather himachal alert for storm for next three days

मौसम का मिजाज और सूरज की तल्खी बरकरार है। तीन साल का रिकॉर्ड तोड़कर पारा उछलकर ऊना में 44.8 तो राजधानी शिमला में 30.1 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी के इस सीजन का रविवार सबसे गर्म दिन भी रहा।

विज्ञापन


मैदानी क्षेत्रों में लू से लोग बेहाल हैं। दिन के समय सड़कों या बाजार निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, मंगलवार से गर्मी से निजात मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने छह से आठ जून तक शिमला,
विज्ञापन


सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अधंड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। दस जून तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई क्षेत्रों में बारिश के आसार भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह दस तक बारिश के आसार

weather himachal alert for storm for next three days

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक राजधानी शिमला में साल 2014 में जून महीने के दौरान अधिकतम तापमान 31.4, साल 2012 में 31.0, साल 2007 में 31.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। साल 2015 में पारा 29.1 और 2016 में 29.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।

उल्लेखनीय है कि ऊना में अधिकतम तापमान 44.8, शिमला में 30.1, सुंदरनगर में 39.0, भुंतर में 38.2, धर्मशाला में 34.2, नाहन में 37.2, सोलन में 36.0, कांगड़ा में 42.0, हमीरपुर में 38.3, बिलासपुर में 40.3, मंडी में 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed