{"_id":"42f6ce79d8bf571e4385d0f72d36be01","slug":"weather-forecast-of-rainfall-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम, हिमाचल में फिर बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम, हिमाचल में फिर बारिश के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 16 Oct 2015 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में रविवार से फिर मौसम बदलेगा। 18 से 21 अक्तूबर तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के मैदानी, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
18 अक्तूबर को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, मंडी, कुल्लू, सोलन, सिरमौर और चंबा जिला के सिहुंता, चुवाड़ी और चंबा में बारिश होने का पूर्वानुमान है। 19 और 20 अक्तूबर को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, नूरपुर, ज्वालामुखी, देहरा, नालागढ़, बद्दी, अर्की, नाहन, पांवटा साहिब, उच्च पर्वतीय क्षेत्र लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और मंडी के कुछ क्षेत्र में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
21 अक्तूबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि, भारी बारिश की संभावना किसी भी क्षेत्र के लिए नहीं जताई गई है। उधर, शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बरठीं में 33.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम केलांग में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन