{"_id":"5a4ce11a4f1c1b346f8b4c39","slug":"weather-forecast-himachal-snowfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 04 Jan 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का यह असर अगले चौबीस घंटे रहेगा। शुक्रवार से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और मंडी के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। शिमला, कुल्लू, चंबा, सोलन और सिरमौर में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पर्वतीय इलाकों में हिमपात से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है।
केलांग में न्यूनतम तापमान -10.6, कल्पा में -3.6, मनाली में -2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
शिमला में 3.3, भुंतर में शून्य, मंडी में 6.4, चंबा में 2.6, ऊना में 3.2, सुंदरनगर में 0.8, सोलन में 1.0, डलहौजी में 3.4 और पालमपुर में 3.0 डिग्री न्यूनतम तापमान से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन