{"_id":"7c6594bd21542a73c8ef5352dbaa2ba6","slug":"weather-forecast-himachal-pradesh-snowfall-rain-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज साफ, कल से फिर बिगड़ेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज साफ, कल से फिर बिगड़ेगा मौसम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बीते दो दिन से मौसम खराब रहने के बाद आज मौसम साफ रहेगा। कल से फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को मैदानी इलाकों के कुछेक स्थानों पर बारिश जबकि मध्य पर्वतीय क्षेत्र में एक दो स्थानों और ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
18 फरवरी से हिमाचल में फिर मौसम साफ हो जाएगा। हिमाचल में बीते दिनों बर्फबारी और बारिश के चलते कल्पा, मनाली और केलांग का पारा माइनस में चल रहा है। शिमला के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम खराब होने से मध्य पर्वतीय क्षेत्रों सहित ऊंचाई वाले क्षेत्र ठंड की चपेट में हैं। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को मौसम साफ रहेगा जबकि मंगलवार, बुधवार दो दिन तक हिमाचल में बारिश, बर्फबारी और बादलों की लुकाछिपी रहेगी। वीरवार से मौसम फिर साफ हो जाएगा।
विज्ञापन