{"_id":"578a333a4f1c1b737e13e48e","slug":"weather-forecast-heavy-rainfall-alert-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देवभूमि में भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देवभूमि में भारी बारिश की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 17 Jul 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया है। रविवार को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति किन्नौर के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
शनिवार को राजधानी शिमला में दिन भर बारिश होने का सिलसिला जारी रहा। सुबह करीब साढ़े दस बजे से लेकर 11 बजे तक शिमला शहर में जोरदार बारिश हुई। जिला सिरमौर में बारिश से धान की खेती को नुकसान हुआ है। पांवटा साहिब में कई स्थानों पर जल भराव होने से यातायात प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
शनिवार को बिलासपुर में 33.6, ऊना में 32.4, शिमला में 21.4, धर्मशाला में 27.2, सोलन में 25.5, नाहन में 25.2, सुंदरनगर में 30.6, भुंतर में 28.6, कल्पा मे 17, मनाली में 20.8, कांगड़ा में 29.1, हमीरपुर में 30.4, मंडी में 30.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन