फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather forecast hail storm warning in himachal

हिमाचल में ओलावृष्टि की चेतावनी, मौसम विभाग ने जताया पूर्वानुमान

Wed, 11 Apr 2018 12:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 11 Apr 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
weather forecast hail storm warning in himachal

हिमाचल में मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार और वीरवार को बारिश व ओलावृष्टि होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और ऊना जिला के कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

इस दिन से साफ होगा मौसम

weather forecast hail storm warning in himachal

13 और 14 अप्रैल को मौसम साफ रहने के आसार हैं। 15 और 16 अप्रैल को दोबारा बारिश होने की संभावना है।  राजधानी शिमला में मंगलवार को मौसम मिलाजुला बना रहा। बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की धूप खिली। 

मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 19.0, ऊना में 33.0, धर्मशाला में 25.6, नाहन में 28.4, सुंदर नगर में 27.8,

भुंतर में 26.8, सोलन में 24.8, कांगड़ा में 27.5, बिलासपुर में 28.4, हमीरपुर में 29.6, चंबा में 20.7, डलहौजी में 13.3 और केलांग-कल्पा में 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed