{"_id":"5a12dfcc4f1c1bce408b7ef4","slug":"weather-forecast-for-this-week-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सप्ताह साफ रहेगा मौसम, ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सप्ताह साफ रहेगा मौसम, ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 21 Nov 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी होने के बाद मौसम खुलना शुरू हो गया है। सोमवार को तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 26 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है। उधर, बर्फबारी होने से प्रदेश में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। रविवार रात को केलांग, कल्पा और मनाली में न्यूनतम पारा माइनस में रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
राजधानी शिमला में सोमवार को दिन भर धूप खिली रही। सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार के मुकाबले सोमवार को तीन डिग्री पारा अधिक रहा।
विज्ञापन
सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 23.3, हमीरपुर में 22.8, कांगड़ा में 22.2, सोलन में 21.0, नाहन में 19.0, सुंदरनगर में 20.4, भुंतर में 17.8, कल्पा में 8.0, बिलासपुर में 21.9, चंबा में 21.0 और डलहौजी में 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.5, सांगला में माइनस 5.0, कल्पा में माइनस 3.0, मनाली में माइनस 0.6, भुंतर में 4.0, सोलन में 4.5 और शिमला में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंडी की ऊंची पहाड़ियों पर सोमवार को भी हुई बर्फबारी
मंडी जिला के सिराज वैली की शिकारी देवी की पहाड़ियों में सोमवार सुबह भी बर्फबारी का क्रम जारी रहा। इसके अलावा बालीचौकी की गाड़ागुशैणी, तुंगासीधार, ख़ूनाचीधार, सुकेती धार, लुब्रीधार, जोगनीधार, घाट की पहाड़ियों में भी ताजा बर्फबारी हुई है।
इसके अलावा बालीचौकी की शेटाधार, चुंजबाला धार पहाड़ियों में भी ताजा हिमपात हुआ है। बारिश के बाद अब ऊपरी क्षेत्रों में लोगों ने गेहूं की बिजाई शुरू कर दी है।