फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Weather Forecast for June last week, Heavy Monsoon rains in himachal.

हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में अलर्ट जारी

Wed, 29 Jun 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 29 Jun 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast for June last week, Heavy Monsoon rains in himachal.

मानसून के रफ्तार पकड़ते ही हिमाचल में भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। कई जिलों में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। पिछले 24 घंटों से प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं, बुधवार से मानसून और रफ्तार पकड़ेगा।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो जुलाई तक प्रदेश के मध्य पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उधर, सोमवार रात को प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक आने वाले चार दिनों में मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा औैर मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश होगी। इन जिलों में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखिए कहां कितना रहा तापमान

Weather Forecast for June last week, Heavy Monsoon rains in himachal.

उधर, मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.8, शिमला में 24.4, धर्मशाला में 30.6, मंडी में 30.5, हमीरपुर में 30, बिलासपुर में 32, कांगड़ा में 29.9, मनाली में 27.2‌ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा डलहौजी में 24, केलांग में 23.9, सुंदरनगर में 31, भुंतर में 32.7, नाहन में 28.6, सोलन में 28.5 और कल्पा में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed