फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather forecast for himachal, read update.

बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिन तक बारिश के आसार

Thu, 21 Apr 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 21 Apr 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
 weather forecast for himachal, read update.
मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में तीन दिन पारा चढ़ने के बाद वीरवार से फिर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में आगामी तीन दिन तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 23 अप्रैल तक सूबे के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


वीरवार को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश का पूर्वानुमान है। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर और मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन


22 और 23 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। उधर, बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। ऊना में सबसे अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला में अधिकतम तापमान 25.9, सुंदरनगर में 33.4, भुंतर में 28.5, कल्पा में 20.1, धर्मशाला में 30.2, नाहन में 33.6, सोलन में 31.5, मंडी में 31.3, हमीरपुर में 35.3, बिलासपुर में 36.3, कांगड़ा में 32.4, मनाली में 19.6, चंबा में 27 और केलांग में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed