{"_id":"8f7682dccf2e20723ffe8992f296548b","slug":"weather-forecast-chances-of-snowfall-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल भारी बर्फबारी-बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल भारी बर्फबारी-बारिश की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 28 Feb 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में मौसम अभी सामान्य नहीं होगा। रविवार और सोमवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात और मैदानी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग से संबंधित विभागों और जिलों को भी सूचित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक सप्ताह तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा।
विज्ञापन
लगातार 6 दिन तक प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात, मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश, हिमपात और मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की फिर से सक्रियता के कारण मौसम में बदलाव आया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 6 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान कई इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान है। शनिवार को रोहतांग दर्रा, सोलंगनाला, मढ़ी, कोकसर, जलोड़ी दर्रा आदि पहाड़ियों पर बर्फ के फाहों के गिरने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान- कल्पा -7.0, केलांग -5.3, मनाली 0.6, डलहौजी 1.4, शिमला 5.4, सोलन 5.6, भुंतर 5.9, ऊना 6.2, सुंदरनगर 6.6, पालमपुर 7.0, हमीरपुर 7.6, मंडी 8.1, चंबा 8.3, धर्मशाला 8.4, कांगड़ा 8.4, बिलासपुर 8.4, नाहन 11.2