{"_id":"b99c334b68dc06bd646c7a24fe6abb35","slug":"weather-forcast-for-himachal-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून सक्रिय, जानें इस हफ्ते मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून सक्रिय, जानें इस हफ्ते मौसम का हाल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 30 Jun 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। सोमवार को राजधानी समेत प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हुई। पांच जुलाई तक प्रदेश के कुछ स्थानों में गर्ज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि इस दौरान कहीं बारिश तो कहीं धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक 30 जून से पांच जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। इस बीच मैदानी, निचले, मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
हालांकि, मौसम विभाग ने चेतावनी नहीं दी है। बारिश की संभावना के कारण प्रदेश के किसानों और बागवानों को भी राहत मिलेगी। मक्की की फसल के लिए भी यह वर्षा काफी अच्छी मानी जा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा सेब की क्रॉप के लिए भी इसे सही मान रहे हैं। प्रदेश में इन दिनों मानसून पूरी तरह से सक्रिय है।