फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Water transport services will start from Himachal this year: Govind

हिमाचल में इसी साल से शुरू होंगी जल परिवहन सेवाएं: गोविंद

Thu, 25 Jul 2019 07:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Jul 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
Water transport services will start from Himachal this year: Govind
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में इसी साल से जल परिवहन सेवाएं शुरू होंगी। सरकार इसके लिए 29 करोड़ के प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर रही है। केंद्र को डीपीआर भेजने से पहले ही सरकार अपने स्तर पर यह सेवाएं शुरू करेगी।

विज्ञापन


बसों की तर्ज पर डैम में नौकाविहार चलाने को परिवहन विभाग रूट जारी करेगा। इस योजना को शुरू करने के लिए पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जल परिवहन सेवा शुरू होने से घंटों का सफर मिनटों में होगा।
विज्ञापन


इससे लोगों के पैसे की भी बचत होगी। यात्री जल्द मंडी, सुंदरनगर और बिलासपुर पहुंच सकेंगे। सरकार अभी तत्तापानी से कौलडैम तक यह सेवा शुरू कर रही है। उसके बाद चमेरा, गोबिंदसागर और पोंग डैम में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए अनेक मनोरंजक गतिविधियों के अवसर उपलब्ध होंगे

Water transport services will start from Himachal this year: Govind

कोलडैम में चार स्थानों पर जैटी बनाई जाएगी। इसमें सुन्नी, तत्तापानी, कौलडैम और कसोल शामिल हैं। यह सारा कार्य ठेके पर होगा। गोविंद सिंह ठाकुर ने गुरुवार को एनटीपीसी की जल परिवहन विशेषज्ञों की टीम और परिवहन आयुक्त कैप्टन जेएम पठानिया के साथ तत्तापानी से कोलडैम तक जल परिवहन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए सर्वे किया।

उन्होंने कहा कि जलमार्गों के विकास से पर्यटकों के लिए अनेक मनोरंजक गतिविधियों के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल विकास को तरजीह देते हुए नदियों झीलों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए भी व्यापक योजना पर काम किया जा रहा है। जल परिवहन शुरू होने से जल के प्राकृतिक तंत्र और जलीय जीवों को कोई संकट न हो इस का ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed