{"_id":"5ba46726867a557ff47de352","slug":"water-transport-services-in-three-dams-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश के तीन बांधों में शुरू होंगी जल परिवहन सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश के तीन बांधों में शुरू होंगी जल परिवहन सेवाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 21 Sep 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार हिमाचल में जल परिवहन सेवा शुरू करने जा रही है। पहले चरण में यह सेवा बिलासपुर में भाखड़ा, चंबा में चमेरा और मंडी स्थित कोल बांध में सेवा शुरू की जाएगी। जल परिवहन की संभावनाओं पर आईटी मैरीटाइन प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है। इन तीनों बांधों पर जल परिवहन सुविधाएं विकसित करने को 26.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने यह जानकारी जल परिवहन पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों और जिला उपायुक्तों से कहा कि वे इस पर आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि इस परियोजना को शीघ्र अमलीजामा पहनाया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परामर्श एजेंसी की ओर से सौंपी रिपोर्ट के अनुसार भाखड़ा बांध पर 91 किलोमीटर, कोल बांध में 52 और चमेरा में 27 किलोमीटर में जल परिवहन सुविधा मिलेगी। रिपोर्ट में भाखड़ा बांध पर 21.86 करोड़, चमेरा पर 2.69 करोड़ और कोल बांध पर 1.55 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
भारतीय जल मार्ग प्राधिकरण के तकनीकी सदस्य एसके कंग ने बैठक में जल मार्ग परिवहन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्राधिकरण के निदेशक तकनीकी एके मिश्रा ने भी विस्तृत प्रस्तुति दी।
यहां तलाशी जा रहीं संभावनाएं
पौंग बांध और प्रदेश की अन्य नदियों व बांधों में भी जल परिवहन सुविधा की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। प्रदेश में नदियों के किनारे बसे शहरों कुल्लू, मनाली और मंडी में बढ़ते यातायात से निपटने के लिए यहां जल परिवहन की संभावनाएं तलाशने को कहा गया है।