{"_id":"628bcff14ebc826257243a1f","slug":"water-supply-distrub-in-shimla-shimla-news-sml409818817","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में तीसरे दिन भी पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में तीसरे दिन भी पानी नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरि और गुम्मा परियोजना से शहर के लिए ठप रही सप्लाई, हजारों लोग झेल रहे परेशानी
छोटा शिमला और न्यू शिमला जोन के टैंक खाली
34.87 एमएलडी पानी ही मिल पाया शहर को
47 एमएलडी पानी की रह रोज रहती है जरूरत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। शहर के इन इलाकों में सोमवार को तीसरे दिन भी पानी की सप्लाई नहीं मिल पाई। छोटा शिमला और न्यू शिमला जोन के ज्यादातर इलाकों में पानी नहीं दिया गया। इन इलाकों में अब चौथे दिन मंगलवार को पानी आएगा।
पेयजल कंपनी के अनुसार बारिश के चलते गिरि और गुम्मा परियोजना में पंपिंग बाधित हुई है। देररात बिजली कट लगने और फिर बारिश के चलते गाद आने से दोनों परियोजनाओं से शहर के लिए सोमवार शाम 4:00 बजे तक सप्लाई बाधित रही। दोनों परियोजनाओं में इक्का-दुक्का पंप ही चल पाए। शहर को सिर्फ 34.87 एमएलडी पानी ही मिल पाया जो सामान्य से करीब 13 एमएलडी कम रहा। इसके चलते शहर के छोटा शिमला और न्यू शिमला जोन के टैंक खाली रहे। दोनों जोन के लोअर खलीनी, न्यू शिमला सेक्टर एक से चार, निगम विहार क्षेत्र में तीसरे दिन भी पानी नहीं दिया गया। हालांकि, संजौली जोन में तय शेड्यूल के अनुसार पानी दिया है। सेंट्रल जोन में देरी से सप्लाई दी गई है। पेयजल कंपनी का कहना है कि अब परियोजनाओं में गाद थम गई है। मंगलवार को तय शेड्यूल के अनुसार सप्लाई दी जाएगी। शहर में अभी पानी की राशनिंग जारी रहेगी।
शहर में आज इन इलाकों में आएगा पानी
पेयजल कंपनी के अनुसार छोटा शिमला और न्यू शिमला जोन के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार को पानी दिया जाएगा। इनके अलावा पंथाघाटी, सरघीण, देवनगर, न्यू शिमला फेज पांच और छह, कंगनाधार, छोटा शिमला जोन के विकासनगर, कनलोग, बैनमोर, राजभवन, टॉलैंड, मजीठा हाउस, संजौली जोन के बाजार, इंजनघर, सांगटी, नॉर्थ ओक, बॉथवेल, मशोबरा टू, ढली बाजार, देवली कालोनी, तारा कालोनी, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, छराबड़ा, चौड़ा मैदान जोन के टूटीकंडी, कैथू, चक्कर, विंटर फील्ड, सेंट्रल जोन के मालरोड, रिज मैदान, लोअर बाजार, रामबाजार, कृष्णानगर, लालपानी, बसस्टैंड और सब्जी मंडी क्षेत्र में पानी की सप्लाई दी जाएगी।