फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Water supply comes down due to silt

गाद से घटी सप्लाई, शहर में अब तीसरे दिन मिलेगा पानी

Mon, 13 Sep 2021 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Water supply comes down due to silt
बारिश के चलते लगातार गिरि में आ रही भारी गाद, कंपनी ने जारी किया शेड्यूल
विज्ञापन

क्रॉसर
पांच परियोजनाओं से शहर को मिला 30 एमएलडी पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी बारिश के चलते पेयजल परियोजनाओं में आ रही गाद को देखते हुए कंपनी ने शहर में अब तीसरे दिन पानी की सप्लाई देने का फैसला लिया है। बाकायदा इसका शेड्यूल भी कंपनी ने जारी कर दिया है।
बीते कई दिन से बिना शेड्यूल जारी किए शहरवासियों को पानी दिया जा रहा था। कैथू समेत कई इलाकों में चौथे दिन पानी मिल रहा था। इस पर सवाल उठने के बाद लोगों ने कंपनी से शेड्यूल जारी करने की मांग की थी। कंपनी ने सोमवार को शेड्यूल जारी करते हुए शहर में तीसरे दिन पानी की सप्लाई देने का फैसला लिया है। हालांकि गाद थमने के बाद शहर में नियमित सप्लाई भी शुरू कर दी जाएगी। सोमवार को सभी परियोजनाओं से शिमला शहर को करीब 30 एमएलडी पानी मिला है।
विज्ञापन

यह सामान्य से करीब 15 एमएलडी कम रहा। गिरि से महज एक एमएलडी पानी मिला है। आम दिन में इस परियोजना से शहर को 18 एमएलडी तक पानी आता है। गिरि से सप्लाई घटने के बाद कंपनी ने गुम्मा और चाबा से सप्लाई बढ़ाई है, लेकिन इनमें भी गाद से परेशानी हो रही है। एजीएम हरमेश भाटिया ने कहा कि प्रयास है कि सभी को पानी दिया जाए। गाद को देखते हुए अभी तीसरे दिन पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज इन इलाकों में आएगा पानी
पेयजल कंपनी की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक मंगलवार को न्यू शिमला जोन के मैहली, पंथाघाटी, शकराला, सरघीण, शिवनगर, देवनगर, कंगनाधार, सेक्टर पांच और छह, छोटा शिमला जोन के विकासनगर, एसडीए कालोनी, कनलोग, बैनमोर, राजभवन, चार्ली विला, संजौली जोन के चलौंठी, ढींगू धार, नेरीधार, समिट्री, गाहन, संजौली चौक, इंजनघर, सांगटी, मल्याणा, नार्थ ओक, मशोबरा जबकि सेंट्रल जोन के भराड़ी, कैलस्टन, कुफ्टाधार, केल्टी, लक्कड़ बाजार, शांकली, जाखू, बैनमोर, चौड़ा मैदान जोन के नाभा, फागली, अनाडेल, टूटीकंडी, टुटू, कामना देवी, रामनगर, कैथू, घोड़ाचौकी, लोअर बाजार, संकटमोचन और विंटर फील्ड एरिया में पानी की सप्लाई दी जाएगी। बाकी बचे इलाकों में बुधवार को पानी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed