{"_id":"d95a4ffb33bfeb0419aba92e8711658d","slug":"water-shortage-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बारिश, फिर भी प्यासे हैं शिमलावासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बारिश, फिर भी प्यासे हैं शिमलावासी
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 07 Apr 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार हो रही बारिश के बावजूद राजधानी में पानी की किल्लत हो गई है। यहां पानी की अघोषित राशनिंग शुरू हो गई है।
एक सप्ताह से शहर में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही। नवरात्र के दौरान शहर में पानी किल्लत के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
गिरि, अश्वनी और गुम्मा पेयजल योजनाओं से मांग के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। वोल्टेज की दिक्कत के कारण परियोजनाओं में दिन के समय पंपिंग का काम नहीं हो रहा। हालांकि शाम के समय पंपिंग कर पानी की सप्लाई दी जा रही है।
रविवार को आधे शहर में पानी नहीं
पानी का लेबल कम होने के कारण रविवार को आधे शहर में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। शहर के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्र संजौली, खलीनी, न्यू शिमला और छोटा शिमला में पानी न आने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
पानी का प्रेशर कम होने के कारण लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। कम प्रेशर के कारण लोग पूरा पानी नहीं भर पा रहे। कई भवनों की ऊंचाई वाली मंजिलों पर पानी नहीं चढ़ पा रहा।