फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water

पहाड़ी धंसने से गिरि की पाइप लाइन टूटी, आज से तीसरे दिन मिलेगा पानी

Sun, 08 Mar 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
water
शिमला। शहर में सोमवार से अब तीसरे दिन पानी की सप्लाई मिलेगी। गिरि पेयजल परियोजना की मेन पाइप लाइन टूटने से शहर के लिए पानी की सप्लाई ठप हो गई है। कई इलाकों में रविवार को भी पानी नहीं आया।
विज्ञापन

गिरि परियोजना से शिमला शहर के लिए रोजाना करीब 20 एमएलडी पानी की सप्लाई मिलती है। कंपनी के अनुसार मशोबरा भेखल्टी रोड पर डाक बंगला के समीप रविवार सुबह पहाड़ी और सड़क धंसने से गिरि की 18 इंच की मेन पाइपलाइन टूट गई। पहाड़ुी के निचली तरफ रेच गांव के लिए पीएम ग्राम सड़क योजना में सड़क बनाई जा रही है। इसकी खुदाई के चलते पहाड़ी धंसने का खतरा पैदा हो गया था। कंपनी ने नोटिस देकर काम न करने को कहा था। लेकिन खुदाई और भारी बारिश के चलते रविवार सुबह सड़क समेत पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। इससे पेयजल लाइन का एक बड़ा हिस्सा भी टूटकर मलबे में दब गया।
विज्ञापन

कंपनी के एजीएम राजेश कश्यप ने बताया कि सूचना मिलते ही टीमें मौके पर पहुंच गई थी। दो जेसीबी लगाकर सड़क बहाल करवाई जा रही है। पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए काफी खुदाई भी करनी पड़ेगी जिसमें दो दिन लग सकते हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइपलाइन टूटते ही शहर में रोकी सप्लाई
गिरि की पाइपलाइन टूटने की सूचना मिलते ही कंपनी ने रविवार को भी शहर में पानी की सप्लाई बंद कर दी। चौड़ा मैदान के ज्यादातर इलाकों, समरहिल, कैथू, बालूगंज, मालरोड एरिया, छोटा शिमला के कसुम्पटी, कनलोग, टिंबर हाउस, शिवपुरी समेत कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं दी गई। हालांकि, संजौली और सेंट्रल जोन के ज्यादातर इलाकों में सुबह पानी की सप्लाई दी गई है।

आज इन इलाकों में आएगा पानी
पेयजल कंपनी का दावा है कि गिरि से सप्लाई ठप होने के बावजूद बाकी परियोजनाओं से सप्लाई बढ़ाई जाएगी। प्रयास रहेगा कि सोमवार को 35 एमएलडी पानी शहर तक पहुंच सके। शहर को रोजाना 48 से 50 एमएलडी तक पानी की जरूरत रहती है। कंपनी का कहना है कि कसुम्पटी, कनलोग, टिंबर हाउस एरिया, समरहिल, बालूगंज, कैथू, मालरोड एरिया में सोमवार सुबह पानी की सप्लाई दी जाएगी। सेंट्रल जोन के तहत आने वाले लोअर बाजार, कृष्णानगर, अनाडेल, भराड़ी और संजौली जोन के इंजनघर, संजौली, सांगटी, भट्ठाकुफर एरिया में सुबह की सप्लाई ठप रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed