{"_id":"5d2cb0638ebc3e6d163521b6","slug":"water-shimla-news-sml3005416186","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू शिमला में पानी के सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू शिमला में पानी के सैंपल फेल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। शहर में कई टैंकों और सार्वजनिक नलों से लिए गए पानी के सैंपल फिर फेल हो गए हैं। न्यू शिमला इलाके के स्टोरेज टैंकों से लिए गए सैंपल सबसे ज्यादा खराब आए हैं। 13 जुलाई को सेक्टर तीन के ओल्ड टैंक से लिए गए पानी के सैंपल फेल पाए गए हैं। अब इस टैंक के दोबारा सैंपल भरे गए हैं। इसके अलावा सेक्टर तीन न्यू टैंक, सेक्टर चार और सेक्टर दो के टैंकों से लिए गए पेयजल सैंपल भी सही नहीं पाए गए हैं।
पेयजल कंपनी ने इनके दोबारा सैंपल भरने को कहा है। इन टैंकों से इस एरिया के हजारों लोगों को पानी की सप्लाई होती है। खलीनी के कालीमाता मंदिर भगवती नगर में लगे सार्वजनिक नल के सैंपल भी संदेहास्पद पाए गए हैं। पिछले हफ्ते भी इसके सैंपल जांच में फेल पाए गए थे। यूको बैंक ढली स्थित सार्वजनिक नल के सैंपल भी फेल पाए गए हैं। पेयजल कंपनी का कहना है कि परियोजनाओं में गाद आने के कारण भी कई बार सैंपल सही नहीं आते हैं। इसीलिए जिन जगहों के सैंपल सही नहीं आए हैं, वहां दोबारा सैंपल लिए जा रहे हैं। कंपनी ने लोगों को पानी उबालकर ही पीने की सलाह दी है।