फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   From 20 tanks of the city including the ridge of Shimla Samples taken again turned out to be correct

water sample: शिमला के रिज समेत शहर के 20 टैंकों से दोबारा लिए सैंपल निकले सही

Wed, 31 Aug 2022 12:18 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2022 12:18 PM IST
सार

राजधानी शिमला में रिज और संजौली समेत अन्य स्टोरेज टैंकों से तीसरी बार लिए पानी के सैंपल सही पाए गए हैं। कंपनी का दावा है कि शहरवासियों को साफ पानी सप्लाई किया जा रहा है।

विज्ञापन
From 20 tanks of the city including the ridge of Shimla  Samples taken again turned out to be correct
पेयजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी में रिज और संजौली समेत अन्य स्टोरेज टैंकों से तीसरी बार लिए पानी के सैंपल सही पाए गए हैं। कंपनी का दावा है कि शहरवासियों को साफ पानी सप्लाई किया जा रहा है।

विज्ञापन

मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में रिज टैंक, संजौली, फिंगास्क, 103, समरहिल, कैलस्टन, ढली, भराड़ी, जाखू, कसुम्पटी और एडवांस स्टडी टैंक के सैंपल सही पाए गए हैं। इससे पहले रिज और संजौली टैंक के सैंपल दो बार फेल पाए गए थे। कंपनी का दावा है कि सैंपल लेने में गड़बड़ी के चलते इनकी रिपोर्ट खराब आई है। हालांकि, कंपनी के इन दावों पर सवाल भी उठ रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल इन टैंकों से भरे जिस पानी के सैंपल फेल हो गए थे उसकी सप्लाई शहरवासियों को दी जा चुकी है। लोग इस पानी को पी भी चुके हैं। अब जो सैंपल भरे गए हैं, वह नई सप्लाई के हैं। इस पर कंपनी का तर्क है कि पानी की क्लोरीनेशन की जा रही है। यदि पानी गंदा होता तो उसी टैंक से लिए नए सैंपल भी फेल निकलते। कंपनी के एजीएम सुमित सूद ने कहा कि ताजा रिपोर्ट सही आई है। शहर में पानी पीने लायक है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरि से आज बाधित रहेगी पंपिंग
गिरि पेयजल परियोजना से बुधवार को शिमला शहर के लिए पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। पेयजल कंपनी के अनुसार बिजली कट के चलते पंपिंग बंद रहेगी। भूस्खलन के चलते बीते दिनों यहां बिजली के पोल ढह गए थे। इसे अस्थायी तौर पर अभी खड़ा किया गया था। अब इसे बुधवार को स्थायी तौर पर पक्का किया जाएगा। इसके चलते सुबह दस से शाम पांच बजे तक पंपिंग बंद रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed