फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Water released from Bhakra Dam cusec water in gobind sagar lake

गोबिंदसागर झील में वर्ष 1988 के बाद आया सबसे ज्यादा पानी

Mon, 19 Aug 2019 01:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 19 Aug 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
Water released from Bhakra Dam cusec water in gobind sagar lake
- फोटो : अमर उजाला

पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश से भाखड़ा डैम के पीछे बनी गोबिंदसागर झील में पिछले 24 घंटों के दौरान अनुमान से दोगुना पानी आया है। अनुमान डेढ़ लाख क्यूसेक पानी था जबकि पानी का पैमाना 3 लाख 11 हजार 134 क्यूसेक पहुंच गया है।

विज्ञापन


वर्ष 1988 के बाद झील में यह सबसे ज्यादा पानी रिकॉर्ड हुआ है। बीबीएमबी के चेयरमैन अभियंता दविंदर शर्मा ने बताया कि भाखड़ा डैम के बढ़ते जल स्तर पर मैनेजमेंट कड़ी निगाह बनाए हुए हैं और हर एक घंटे के बाद भाखड़ा डैम के जलस्तर की मॉनिटरिंग की जा रही है। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा कि बीते 24 घंटों के दौरान झील में 3 लाख 11 हजार 134 क्यूसेक पानी आया जिसके चलते भाखड़ा डैम का जलस्तर 1679 फुट के पार चला गया है। उन्होंने कहा कि 1988 के बाद इतना पानी पहली बार आया है। उन्होंने कहा कि हम 1.50 लाख क्यूसेक पानी आने की उम्मीद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पंजाब में हो रही बारिश पर नजर रखी जा रही है। पंजाब में बारिश रुकती है तो भाखड़ा डैम से छोड़े जाने वाले पानी की रफ्तार को और बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बेशक भाखड़ा डैम में खतरे का निशान 1680 फुट का है लेकिन फिलहाल हमने 1682 फुट तक डैम के पानी को स्टोर करने का निर्णय किया है और मौसम विभाग के अनुसार अब बारिश भी थमने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed