फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Process of issuing garbage bills to city residents begins

Shimla News: शहरवासियों को कूड़ा बिल जारी करने की प्रक्रिया शुरू

Sat, 26 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Process of issuing garbage bills to city residents begins
अब नए पोर्टल से होगा भुगतान, नगर निगम का दावा अभी जुलाई तक के ही बिल किए जाएंगे जारी
विज्ञापन

पहले की तरह मोबाइल मैसेज से आएंगे कूड़ा बिल

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को कूड़े के बिल जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम ने जुलाई महीने तक के कूड़ा शुल्क के बिल जारी करना शुरू कर दिया है। शहरवासी नए सिटीजन सेवा पोर्टल के माध्यम से इन बिलों का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।
नगर निगम के अनुसार पहले की तरह इस बार भी कूड़े के बिल मोबाइल मैसेज के जरिये ही लोगों को भेजे जा रहे हैं। इनमें बिल भुगतान के लिए लिंक भी भेजा जा रहा है। लोग इस लिंक पर क्लिक कर भी कूड़े के बिल घर बैठे जमा कर सकते हैं। पहले चरण में अभी शहर के 15 वार्डों में लोगों को बिल जारी किए जा रहे हैं। नगर निगम का कहना है कि शहरवासियों पर बिल का बोझ न पड़े, इसके लिए अभी जुलाई तक का बिल जारी किया गया है। इसके बाद अगले चरण में अगस्त और सितंबर के बिल जारी किए जाएंगे। लंबे समय से बिलों का इंतजार कर रहे लोगों को इससे राहत मिली है। नगर निगम ने तीन दिन पहले भराड़ी क्षेत्र के कूड़ा शुल्क के बिल जारी किए थे। इसके बाद अब अन्य वार्डों में भी जुलाई महीने के बिल जारी किए जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल ने कहा कि लोगों को बिल भुगतान में कोई समस्या नहीं होगी। जल्द ही सभी वार्डों में लोगों को बिल जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन




नए पोर्टल से बिलिंग व्यवस्था में सुधार
नए सिटीजन सेवा पोर्टल के माध्यम से बिल जारी करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इससे निगम को बिलिंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। निगम प्रशासन के अनुसार नए पोर्टल पर डेबिट, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, क्यूआर कोड और यूपीआई से भी बिल भुगतान की सुविधा लोगों को दी जा रही है। इसमें जिन लोगों को अभी बिल जारी नहीं हुए हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। नगर निगम जल्द सभी को बिल जारी कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article