फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Water Pipes Scam: Possibility of use of substandard pipes in many more irrigation schemes

Water Pipes Scam: हिमाचल की कई और सिंचाई स्कीमों में घटिया पाइप के इस्तेमाल की आशंका, जानें पूरा मामला

Wed, 08 Jan 2025 10:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Jan 2025 10:51 AM IST
सार

प्रदेश में सिंचाई योजना के लिए खरीदे गए पाइप जांच के दायरे में आ गए हैं। एक योजना का मामला सामने आने के बाद अब अन्य स्कीमों में भी घटिया पाइप बिछाने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Water Pipes Scam: Possibility of use of substandard pipes in many more irrigation schemes
क्यार-कमाह क्षेत्र में पहुंचे एसई और एक्सईएन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सिंचाई योजना के लिए खरीदे गए पाइप जांच के दायरे में आ गए हैं। एक योजना का मामला सामने आने के बाद अब अन्य स्कीमों में भी घटिया पाइप बिछाने की आशंका जताई जा रही है। यह पाइप पिछली सरकार के कार्यकाल में खरीदे गए हैं। ऐसे में कई और क्षेत्रों की सिंचाई योजनाओं में भी ऐसे पाइप इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। ऐसे में कई ठेकेदार और अधिकारी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। स्थिति यह है कि प्रदेश में कई योजनाएं शुरू होने से पहले ठप हो गई हैं। कई पाइप ट्रायल में ही फट गए। यही नहीं, सिंचाई योजना को लेकर बनाए चैंबर उखड़ गए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal Water Scam: विजिलेंस ने ठियोग जाकर खंगाले ठेकेदार और अफसरों के बैंक खाते, इंजीनियरों से की पूछताछ

विज्ञापन

अब सिंचाई  योजनाओं में गड़बड़ी को लेकर लोग खुलकर सामने आ रहे हैं। शिमला के क्यार-कमाह में पानी की टेस्टिंग के साथ ही फटे पाइपों में पानी बहने से इसका खुलासा हुआ है। जल शक्ति विभाग के इंजीनियर मौके पर पहुंच रहे हैं। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह की लापरवाही बरती गई है।  उधर, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता मंगलवार को क्यार कमाह क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचे। मौके पर पाया गया कि कई जगह पाइप टूटे हुए हैं।

कई जगह पाइप के दबाने के बजाय इन्हें खुला रखा गया है। चैंबर भी फट गए हैं। इस योजना में पांच से छह इंच के पाइप बिछाए जाने हैं, लेकिन बीच में 2.5 इंच के पाइप बिछा दिए गए हैं। हालांकि, मौके पर गए इंजीनियरों ने लोगों को आश्वस्त किया है कि खराब और फटे पाइपों को हटाकर नए पाइप बिछाए जाएंगे। प्रदेश सरकार की ओर से जल्द ही इस सिंचाई योजना को शुरू कर दिया जाएगा। उधर, राज्य सरकार के जल शक्ति विभाग के प्रमुख अभियंता जोगेंद्र चौहान का कहना है कि निरीक्षण करने के लिए टीम मौके पर भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed