Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water from satluj reach in june in shimla

Shimla News: सतलुज से जून तक शिमला पहुंचेगा पानी, खत्म होगा पेयजल संकट

Wed, 05 Feb 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
water from satluj reach in june in shimla
फोटो सहित...
विज्ञापन

नगर निगम बजट में भी घोषणा की तैयारी, शहरवासियों को अब नहीं झेलनी पड़ेगी पानी की किल्लत
महापौर ने ली पेयजल कंपनी के अधिकारियों की बैठक, जून तक सतलुज का पानी शिमला पहुंचाने का टारगेट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को इस बार गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। सतलुज नदी का पानी अगले चार महीने के भीतर यानि जून तक शिमला पहुंच जाएगा। इससे शहर में पानी का संकट खत्म हो जाएगा। नगर निगम बजट में भी इस बार इसकी घोषणा की तैयारी है।
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने बुधवार को पेयजल कंपनी के अधिकारियों की बैठक ली। महापौर ने अधिकारियों से पूछा कि सतलुज पेयजल योजना का कितना काम बचा है, कब तक इसका पानी शिमला पहुंच जाएगा। कंपनी के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि जून तक सतलुज का पानी शिमला पहुंच जाएगा। सतलुज पेयजल योजना के कुल तीन पंपिंग स्टेशन बनने हैं। इनमें से दो का काम अंतिम चरण में है। तीसरे दवाडा पंपिंग स्टेशन का काम भी जोरों से चल रहा है। जिस पेयजल लाइन से सतलुज का पानी शिमला पहुंचना है, उसे भी बिछाया जा चुका है। अब आने वाले दिनों में पंपिंग स्टेशनों में मशीनरी स्थापित होगी। इस मशीनरी के साथ परियोजना में बनाए सभी जल भंडारण टैंकों की टेस्टिंग भी शुरू कर दी जाएगी। महापौर ने निर्देश दिए कि जून तक हर हाल में सतलुज का पानी शिमला पहुंचाने का प्रयास किया जाए ताकि शहर की जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन


22केवी सब स्टेशन स्थापित करने के दिए निर्देश
महापौर ने इस बैठक में बिजली बोर्ड के अधिकारियों को भी बुलाया था। पूछा कि सतलुज का पानी शिमला लाने के लिए बिजली आपूर्ति का क्या काम होना है। कंपनी 66 केवी सब स्टेशन चाहती है, यह कब तक बनेगा। बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि अभी यहां 22 केवी सब स्टेशन लगाया जा सकता है। महापौर ने जल्द इसका काम शुरू करने के निर्देश दिए। कहा कि बिजली बोर्ड सुनिश्चित करे कि मई तक यह स्टेशन तैयार हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सतलुज से मिलेगा 42 एमएलडी पानी
सतलुज पेयजल परियोजना प्रदेश की सबसे बड़ी योजना है। इससे 66 एमएलडी तक पानी शिमला पहुंच सकेगा। हालांकि, साल 2035 तक शिमला में पानी की जरूरत के अनुसार अभी 42 एमएलडी पानी ही सप्लाई होगा। सतलुज का पानी शिमला पहुंचने से लोगों को रोजाना 24 घंटे पानी की आपूर्ति दी जाएगी। शिमला शहर के अलावा साथ लगते प्लानिंग एरिया में भी पानी की आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed