फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water csupply Increased in shimla

शहर के लिए सप्लाई बढ़ी, कुछेक जोन में जल्द रोज पानी देने की तैयारी

Mon, 13 Dec 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
water csupply Increased in shimla
लगातार दूसरे दिन सोमवार को मिला 43 एमएलडी से ज्यादा पानी, राहत मिलने की उम्मीद
विज्ञापन

अभी तीसरे दिन दी जा रही है शहर में सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। लो वोल्टेज के चलते तीसरे दिन पेयजल सप्लाई ले रहे शहरवासियों को जल्द राहत मिल सकती है। पेयजल परियोजनाओं में पंपिंग बढ़ने के बाद कंपनी कुछ इलाकों में जल्द ही रोजाना पानी की सप्लाई देने की तैयारी कर रही है।
सोमवार को लगातार दूसरे दिन शिमला शहर के लिए सभी परियोजनाओं से 43 एमएलडी से ज्यादा पानी मिला है। यह सामान्य से करीब तीन एमएलडी कम है। दो दिन पहले तक शहर को 35 एमएलडी पानी मिल रहा था। पंपिंग बढ़ने के बाद छोटा शिमला जोन के सभी इलाकों में रविवार के बाद सोमवार को भी पानी की सप्लाई दी गई। हालांकि, संजौली, सेंट्रल जोन और चौड़ा मैदान जोन में अभी तीसरे दिन ही पानी की सप्लाई दी जा रही है। शहरवासियों को पानी की कमी न रहे, इसके लिए सप्लाई की टाइमिंग भी बढ़ा दी गई है। पेयजल कंपनी के एजीएम अनिल जसवाल ने कहा कि शहर के लिए सप्लाई बढ़ी है। अभी तीसरे दिन पानी दिया जा रहा है, धीरे-धीरे कुछेक इलाकों में अब रोज पानी देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

आज इन इलाकों में आएगा पानी
शहर के सेंट्रल जोन के लोअर बाजार, मिडल बाजार, रामबाजार, बस स्टैंड, कृष्णानगर एरिया में मंगलवार को पानी की सप्लाई दी जाएगी। संजौली जोन के संजौली बाजार, इंजनघर, सांगटी, समिट्री एरिया, भट्ठाकुफर, नेरीधार में भी पानी दिया जाएगा। छोटा शिमला जोन में भी पानी की सप्लाई मिलेगा। चौड़ा मैदान जोन के बालूगंज, घोड़चौकी, कच्चीघाटी इलाके में आज पानी नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed