फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Water crisis increased in the city, water will be available for the third day from today, tanks of Chief Minister's residence also empty

राजधानी में वीकेंड पर संकट, पानी की फिर राशनिंग

Sat, 21 May 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Water crisis increased in the city, water will be available for the third day from today, tanks of Chief Minister's residence also empty
शिमला के रिज मैदान स्थित टैंक से पानी के टैंकर में पानी भरते कर्मचारी।पानी की कमी के चलते टैंकरों
शिमला। राजधानी में वीकेंड पर जल संकट गहरा गया है। पेयजल कंपनी ने रविवार से शहर में पानी की राशनिंग शुरू कर दी है। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आधे शहर में शनिवार को भी पानी की सप्लाई नहीं दी गई। ओकओवर स्थित मुख्यमंत्री आवास में भी शनिवार सुबह पानी की टंकियां खाली हो गईं।
विज्ञापन

इस बारे में कंपनी को सूचना मिली तो माल रोड से सुबह ही पानी का टैंकर ओकओवर भिजवाया गया। चौड़ा मैदान और सेंट्रल जोन के कई इलाकों में शनिवार तीसरे दिन शाम तक भी पानी नहीं आया तो लोग परेशान हो गए। कंपनी में फोन कर पानी को लेकर शिकायतें देते रहे। कनलोग, टिंबर हाउस, टॉलैंड क्षेत्र में भी तीसरे दिन पानी नहीं आया। पेयजल कंपनी के अनुसार शुक्रवार रात तेज हवाओं के चलते बार-बार बिजली कट लगता रहा। इसके चलते गिरि और गुम्मा पेयजल परियोजनाओं से शिमला शहर को पानी की सप्लाई कई घंटे बाधित रही।
विज्ञापन

शनिवार को सभी परियोजनाओं से शिमला शहर को सिर्फ 34.29 एमएलडी पानी मिल पाया है। यह सामान्य से करीब 13 एमएलडी कम है। कंपनी का कहना है कि गिरि, कोटी बरांडी में जलस्तर घटने से शहर के लिए सप्लाई घट गई है। ऐसे में अब शहर में एक दिन छोड़कर यानी तीसरे दिन पानी की सप्लाई देने का फैसला लिया है। कंपनी के एजीएम अनिल जसवाल ने कहा कि परियोजनाओं से पंपिंग बढ़ाई जा रही है। प्रयास रहेगा कि ज्यादातर इलाकों में पानी की सप्लाई दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज यहां आएगा पानी, बाकी जगह लगेगा कट
रविवार को कई इलाकों की सप्लाई में कट लगने वाला है। हजारों सैलानी छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचे हैं। शहर के होटल फुल हैं, लेकिन पानी तीसरे दिन आ रहा है। ऐसे में होटल कारोबारियों की परेशानी भी बढ़ने वाली है। पेयजल कंपनी के अनुसार रविवार को न्यू शिमला जोन के पंथाघाटी, सरघीण, देवनगर, न्यू शिमला फेज पांच और छह, कंगनाधार, छोटा शिमला जोन के विकासनगर, कनलोग, बैनमोर, राजभवन, टॉलैंड, मजीठा हाउस, संजौली जोन के बाजार, इंजनघर, सांगटी, नॉर्थ ओक, बॉथवेल, मशोबरा टू, ढली बाजार, देवली कालोनी, तारा कालोनी, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, छराबड़ा, चौड़ा मैदान जोन के टुटीकंडी, कैथू, चक्कर, विंटर फील्ड, सेंट्रल जोन के मालरोड, रिज मैदान, लोअर बाजार, रामबाजार, कृष्णानगर, लालपानी, बसस्टैंड, सब्जी मंडी क्षेत्र में पानी की सप्लाई दी जाएगी। शहर के बाकी इलाकों में पानी नहीं आएगा।

टैंकरों की बढ़ी मांग
शहर में टैंकरों की मांग फिर बढ़ गई है। शनिवार को 28 टैंकरों की मांग कंपनी को मिली थी। शहर के सार्वजनिक शौचालयों में भी अब टैंकरों से पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed