फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Water crisis in Shimla

शिमला शहर में पेयजल संकट, नहीं आएगा पानी

Tue, 23 Sep 2014 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 23 Sep 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in Shimla

राजधानी में मंगलवार, बुधवार और वीरवार को पीने के पानी का संकट सताएगा। 66 केवी विद्युत उपकेंद्र गुम्मा में कार्य के चलते 23 और 24 सितंबर को गिरि और गुम्मा पेयजल योजनाओं में विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।

विज्ञापन


पेयजल योजनाओं में दोपहर एक से शाम पांच बजे तक पावर का कट लगेगा। बिजली कट से प्रभावित होने वाली पंपिंग के चलते सेंट्रल जोन, चौड़ा मैदान जोन और संजौली, ढली तथा लक्कड़ बाजार में पानी की कमी हो सकती है।
विज्ञापन


आईपीएच से अगर पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं मिली तो नगर निगम एक दिन छोड़कर पानी दे सकता है। निगम अभियंता विजय गुप्ता ने बताया है कि आईपीएच की पंपिंग पर ही सप्लाई निर्भर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएच के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने बताया है कि बिजली बोर्ड ने दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक शट डाउन लिया है। प्रयास रहेगा कि शट डाउन के अलावा पंपिंग नियमित हो।

इन इलाकों में बाधित रहेगी सप्लाई
उन्होंने कहा कि शहर को पर्याप्त सप्लाई देने का प्रयास रहेगा। गिरि पेयजल योजना से सेंट्रल जोन और चौड़ा मैदान जोन में पानी दिया जाता है। गिरि में पंपिंग प्रभावित हुई तो माल रोड, कृष्णानगर, लोअर बाजार, राम बाजार, गंज बाजार, लक्कड़ बाजार, कैथू, अनाडेल, नाभा, फागली, टुटीकंडी, पांजडी, टुटू, बालूगंज, समरहिल, चौड़ा मैदान और आसपास के क्षेत्रों में पानी बुधवार और वीरवार को सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

गुम्मा योजना से संजौली, ढली, समिट्री, इंद्रनगर, इंजनघर में पानी दिया जाता है। यहां बुधवार या वीरवार में से सिर्फ एक दिन ही पानी देगा। वहीं, छोटा शिमला जोन के तहत खलीनी, लोअर खलीनी, बियरखाना, वर्मा अपार्टमेंट, कनलोग, लिफ्ट एरिया, हाईकोर्ट एरिया, मजीठा हाउस में अश्वनी खड्ड के अलावा गिरि और गुम्मा से भी पानी की सप्लाई दी जाती है।


विकासनगर में डेढ़ माह से जलसंकट
लोअर विकासनगर के लोगों को डेढ़ माह से पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोअर विकासनगर में कौंडल निवास, चौहान विला, भारद्वाज काटेज, स्वीट होम, चौहान निवास सहित कई भवनों में पानी की कम सप्लाई के कारण टंकियों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इस बारे निगम अभियंता को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed