{"_id":"61b388475e26af37a36a7570","slug":"water-crises-in-shimla-shimla-news-sml393013662","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में पेयजल संकट, अब चौथे दिन पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में पेयजल संकट, अब चौथे दिन पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के चौड़ा मैदान जोन के कई वार्डों में तीसरे दिन भी नहीं मिल रही सप्लाई
क्रॉसर
लो वोल्टेज से गिरि और गुम्मा से नहीं बढ़ी सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कई इलाकों में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। चौड़ा मैदान जोन के बालूगंज, चक्कर, घोड़ाचौकी, कच्चीघाटी इलाके में अब पानी की सप्लाई चौथे दिन मिल रही है। शुक्रवार को तीसरे दिन भी इन इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं दी गई। यहां लोगों को अब पीने लायक पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है।
पहले भी पेयजल कंपनी यहां तीसरे दिन पानी की सप्लाई देती थी लेकिन अब शनिवार चौथे दिन इस क्षेत्र को पानी मिलेगा। राजधानी के बाकी वार्डों में तीसरे दिन पानी मिल रहा है। वीरवार शाम को पंपिंग बढ़ने के बाद शहर के लिए सभी परियोजनाओं से 42.88 एमएलडी पानी मिला लेकिन इसके बावजूद आधे शहर में पानी नहीं आया। शुक्रवार दोपहर के समय फिर गिरि और गुम्मा पेयजल परियोजनाओं में पंपिंग बाधित हो गई। पेयजल कंपनी के अनुसार लो वोल्टेज के चलते दोनों परियोजनाओं में सभी पंप नहीं चल पा रहे। इसके चलते शहर को कम पानी मिल रहा है। बीते एक महीने से परियोजनाओं में लो वोल्टेज की शिकायत आ रही है।
शाम को पीक आवर्स में पंपिंग बंद करने के अलावा अब दिन के समय में भी पंप नहीं चल पा रहे। कंपनी का कहना है कि शहर में पेयजल सप्लाई तभी सुधर पाएगी जब लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी। इस बारे में बिजली बोर्ड से भी लगातार बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
इन इलाकों में आज आएगा पानी
शहर के चौड़ा मैदान जोन के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार को पानी नहीं आया। दिनभर यहां कंट्रोल रूम में पेयजल सप्लाई को लेकर फोन घनघनाते रहे। लोग पूछते रहे कि आखिर कब पानी की सप्लाई देंगे। जवाब मिला कि आज पानी नहीं आएगा। शनिवार को सप्लाई दे सकते हैं। शहर के न्यू शिमला जोन के सरघीण, विकासनगर, बीसीएस, छोटा शिमला जोन के कसुम्पटी बाजार, मजीठा हाउस, निगम विहार, पार्क एरिया, राजभवन, शिवपुरी, टॉलैंड, कनलोग इलाके में भी शुक्रवार को पानी नहीं दिया है। इन इलाकों में शनिवार को सप्लाई दी जाएगी।