{"_id":"b91f4e0f07653f10f2d3ee445504c26e","slug":"warning-of-heavy-snowfall-rainfall-in-north-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर भारी हिमपात, ओलावृष्टि की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर भारी हिमपात, ओलावृष्टि की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 07 Mar 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले 24 घंटे के दौरान उतर भारत के पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इसके तहत हिमाचल, उतराखंड समेत कई क्षेत्रों में रविवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
यह पूर्वानुमान मौसम केंद्र शिमला का है। केंद्र के अनुसार दो दिन में मौसम साफ भी हो जाएगा। उसके बाद आगामी दो-तीन दिन तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम में एकाएक यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बाद आया है।
विज्ञापन
मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा है कि पश्चिमी राजस्थान से लगते केंद्रीय पाकिस्तान के ऊपर एक अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हिमाचल के भी मौसम में बदलाव दिखेगा।
विज्ञापन
आठ मार्च को मैदानी एवं निचले पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, हिमपात और ओलावृष्टि होगी। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर भारी हिमपात हो सकता है।