{"_id":"e21be511836009abc1ab71ed3af6d953","slug":"warning-of-heavy-rainfall-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 15 Jul 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन शांत रहने के बाद हिमाचल में मानसून एक बार फिर कहर बरपाने जा रहा है। मौसम केंद्र शिमला ने कल वीरवार से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। केंद्र के मुताबिक 21 जुलाई तक मौसम के इसी तरह से खराब रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि 16 जुलाई को अनेक मैदानी, निचले, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। 17 से 19 जुलाई के बीच प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
इसके बाद 20 से 21 जुलाई के बीच भी अनेक स्थलों पर वर्षा और गर्जना हो सकती है। मौसम में यह बदलाव मानसून की सक्रियता से होगा। यह बारिश मक्की और सेब की फसलों के लिए अच्छी मानी जा रही है।
विज्ञापन
उधर, भारी बारिश की इस चेतावनी के बाद अब प्रदेश सरकार का राजस्व विभाग भी अलर्ट हो गया है। सभी पटवारियों को अपने-अपने सर्कलों में हुए नुकसान की डिटेल भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी उपायुक्तों को भी नुकसान पर तुरंत आवश्यक बजट प्रावधान करने को कह दिया गया है।