फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   warning of heavy rain and snowfall in himachal on 22 nov

हिमाचल में बिगड़ने वाला है मौसम, इस दिन भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Wed, 20 Nov 2019 04:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Nov 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
warning of heavy rain and snowfall in himachal on 22 nov
राेहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल में गुरुवार से मौसम बदलना शुरू होगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और गर्जन की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


23 नवंबर तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। 24 और 25 नवंबर को मौसम साफ रहेगा। 26 नवंबर को दोबारा बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4, कल्पा में 1 और मनाली में 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से दिन के समय ठंडक से कुछ राहत मिली। वीरवार से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के लिए जारी हुई है चेतावनी

warning of heavy rain and snowfall in himachal on 22 nov
राेहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा में भारी बारिश, ओलावृष्टि और गर्जन तथा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पीति में भारी बर्फबारी की चेतावनी है। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में हल्की बारिश के आसार हैं। 

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग     6.6 
कल्पा     13.0
शिमला     17.7
धर्मशाला  18.6
कांगड़ा     21.9
हमीरपुर     22.4
बिलासपुर 22.5
नाहन    23.0
ऊना     25.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed