फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   warning of hailstorm and storm for himachal from 23 june

हिमाचल में इस दिन से बदलेगा मौसम, अंधड़-ओलावृष्टि की चेतावनी

Sat, 22 Jun 2019 07:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Jun 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
warning of hailstorm and storm for himachal from 23 june
फाइल फोटो

हिमाचल में रविवार से मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 से 25 जून तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है। 24 जून को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश के साथ अंधड़ और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


27 जून तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून के हिमाचल पहुंचने के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक जुलाई की दो या तीन तारीख को प्री मानसून की बारिश शुरू होगी। पांच से छह जुलाई तक मानसून हिमाचल पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की बढ़ोतरी

warning of hailstorm and storm for himachal from 23 june
ऊना में गर्मी से हाल बेहाल - फोटो : अमर उजाला

 उधर, शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.2, बिलासपुर में 39.0, हमीरपुर में 38.4, सुंदरनगर में 38.2, कांगड़ा में 37.6, चंबा में 37.0, भुंतर में 36.2, नाहन में 33.8, सोलन में 33.0, धर्मशाला में 30.6, शिमला में 27.8, कल्पा में 23.7 और डलहौजी में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

उधर, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया है। शुक्रवार रात को मंडी में न्यूनतम तापमान 22.1, हमीरपुर में 21.3,  बिलासपुर में 21.0, ऊना में 20.7, नाहन में 20.4, शिमला में 17.2, धर्मशाला में 16.8 और मनाली में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार से मौसम में आने वाले संभावित बदलाव से मैदानी क्षेत्रों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed