फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Warm clothes worth Rs 35 lakh sold at the exhibition

Shimla News: प्रदर्शनी में बिके 35 लाख रुपये के गर्म कपड़े

Tue, 17 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Warm clothes worth Rs 35 lakh sold at the exhibition
शिमला। रिज मैदान के पदमदेव परिसर में चल रही ऊन के उत्पादों की प्रदर्शनी में पांच दिन में महिलाओं ने विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी की। पांच दिन चली प्रदर्शनी में करीब 35 लाख रुपये का कारोबार हुआ है। इनमें डिजाइनदार गर्म और सूती कुर्तियों सहित सजावटी सामान, बच्चों के लिए हाथों से बनाए गर्म कपड़े, आकर्षक खिलौने और घरों में इस्तेमाल होने वाले मैट की खूब बिक्री हुई। मनाली की पिंकी द्वारा लगाए स्टॉल पर बनारसी सिल्क से बने रेजटा, सूती रेजटा और प्योर शिप वूल से बने फेरन खरीदने के लिए महिलाओं की खासी भीड़ लगी रही। प्रदर्शनी में बनारसी सिल्क रेजटा 2000 रुपये, प्योर शिप वूल फेरन 2500 रुपये, सूती कपड़े का रेजटा 1800, शॉल 1200 से 4000, स्टाॅल 5000, मफलर 400 से 500 रुपये तक बिका। प्रदर्शनी के समापन पर तकनीकी सहायक रमेश ने बताया कि पांच दिन में दो दिन प्रदर्शनी में अच्छा कारोबार हुआ लेकिन दो दिन बारिश की वजह से कारोबार में कमी रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article