फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   wakf board of himachal pradesh

11 साल बाद भी संपत्तियों का मालिक नहीं बना वक्फ बोर्ड

Thu, 30 Jun 2016 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 30 Jun 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
wakf board of himachal pradesh
हिमाचल वक्फ बोर्ड

पंजाब वक्फ बोर्ड से अलग होने के 11 साल बाद भी हिमाचल प्रदेश में वक्फ संपत्तियां अब तक हिमाचल वक्फ बोर्ड के अंडर नहीं आ सकी हैं। वक्फ की ज्यादातर संपत्तियों का कस्टोडियन अभी भी सेंट्रल वक्फ बोर्ड है। यही वजह है कि करोड़ों रुपये कीमत की प्राइम लोकेशन पर होने के बावजूद वक्फ बोर्ड को इन संपत्तियों से एक रुपया भी किराये के तौर पर नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


11 साल बाद अब हिमाचल वक्फ बोर्ड ने इन संपत्तियों को सेंट्रल कस्टोडियन से हिमाचल वक्फ बोर्ड के अधीन करने की कवायद शुरू की है। हिमाचल प्रदेश के सोलन, शिमला, मंडी और धर्मशाला में वक्फ बोर्ड की काफी संपत्तियां हैं। साल 2005 से पहले तक इन वक्फ संपत्तियों पर पंजाब वक्फ बोर्ड का नियंत्रण था।
विज्ञापन


2005 में पंजाब वक्फ बोर्ड से अलग होकर हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड का गठन किया गया। इसके बाद से हिमाचल वक्फ बोर्ड पर इन संपत्तियों की जिम्मेदारी आ गई। सूत्रों की मानें तो वक्फ संपत्तियों के ट्रांसफर के बावजूद बोर्ड ने इनके मालिकाना हक के लिए लड़ाई नहीं लड़ी। इसकी वजह से वक्फ बोर्ड के बजाय इन संपत्तियों का कस्टोडियन सेंट्रल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि 11 साल से वक्फ को किराया न मिलने के बावजूद हिमाचल वक्फ बोर्ड ने मालिकाना हक को लेकर कदम नहीं उठाया। इसका नतीजा यह हुआ कि किराएदारों ने भी वक्फ को किराया देना बंद कर दिया।

हाल ही में जब हाईकोर्ट ने वक्फ संपत्तियों पर कब्जे को लेकर सख्ती की तो सेंट्रल कस्टोडियन की बात सामने आई। इसके बाद अब वक्फ बोर्ड ने संपत्तियों को सेंट्रल कस्टोडियन से हिमाचल वक्फ बोर्ड के अधीन करने की कवायद शुरू की है।

करोड़ों की संपत्तियों पर नहीं मिल रहा किराया

माली रूप से खस्ताहाल वक्फ बोर्ड में हाल ही में सीईओ लगाए गए आईपीएस एपी सिद्दीकी ने बोर्ड को उबारने की कवायद शुरू की है। सिद्दीकी ने कहा कि राज्य के राजस्व विभाग से संपर्क कर प्रयास किया जा रहा है कि वक्फ की सभी संपत्तियों का मालिकाना हक हिमाचल वक्फ बोर्ड के नाम हो जाए।


इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से वक्फ संपत्तियों से बोर्ड को किराया मिलेगा, जिससे बोर्ड की माली हालत कुछ हद तक ठीक हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed