फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Waiting List of Incoming Trains Full for Shimla

हिल्स क्वीन शिमला आने वाली ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट भी फुल

Mon, 24 Jun 2019 12:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 Jun 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
Waiting List of Incoming Trains Full for Shimla
सांकेतिक तस्वीर

समर टूरिस्ट सीजन में कालका से शिमला आने वाली ट्रेनों में मारामारी मची हुई है। जून के लिए ट्रेनों में सीटों की लंबी वेटिंग चल रही है। कुछ गाड़ियों की श्रेणियों में वेटिंग लिस्ट की क्षमता फुल होने के बाद बुकिंग रैगरेट हो रही है। कालका से शिमला आने वाली हिमालयन क्वीन की चेयरकार श्रेणी में वेटिंग क्षमता भी खत्म हो चुकी है। रेलवे की ओर से सैलानियों की सुविधा के लिए चलाई गई दो स्पेशल ट्रेनें भी इन दिनों पैक चल रही हैं।

विज्ञापन


कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर चलने वाली कालका-शिमला पैसेंजर, कालका-शिमला हॉली डे स्पेशल, शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस, कालका-शिमला एक्सप्रेस, हिमालयन क्वीन में इन दिनों भारी भीड़ है। हॉली डे स्पेशल की चेयरकार के लिए वेटिंग में भारी इजाफा हुआ है। शिमला आने वाली ट्रेनों के सामान्य श्रेणी के डिब्बों में यात्री खड़े होकर सफर कर रहे हैं।

विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशनों पर अनाउसमेंट कर यात्रियों से फुट बोर्ड पर यात्रा न करने, टनल में सिर बाजू बाहर न निकालने और चलती ट्रेन पर न चढ़ने और उतरने को आगाह किया जा रहा है। - प्रिंस सेठी, स्टेशन अधीक्षक शिमला

कालका-शिमला हाईवे की बदहाली भी कारण
कालका-शिमला हाईवे की बदहाली के कारण भी ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है। निर्माण कार्य के चलते कई जगह भूस्खलन होने और ट्रैफिक जाम से लोग परेशान हैं। 

पारदर्शी कोच विस्ताडोम की भारी मांग
रेलवे के पारदर्शी कोच विस्ताडोम में सीटों के लिए भारी मांग चल रही है। विस्ताडोम में 30 सीटों के लिए 40 से 70 तक वेटिंग चल रही है। विस्ताडोम रेलवे का वातानुकूलित वीआईपी कोच है। शीशे की छत और बड़ी खिड़कियों से लैस इस कोच में सफर को सैलानी सबसे ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed