फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   VS Mandhol won the cricket tournament by defeating CMC Khashdhar.

Shimla News: वीएस मंढोल ने सीएमसी खशधार को हरा जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Sat, 20 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
VS Mandhol won the cricket tournament by defeating CMC Khashdhar.
मंढोल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में 23 रनों से जीता खिताबी मुकाबला
विज्ञापन

विजेता टीम को मिला 1.51 लाख रुपये का पुरस्कार
उपविजेता टीम को 77 हजार रुपये का पुरस्कार दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला शिमला के मंढोल में चल रही मंढोल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का खिताब वीएस मंढोल ने सीएमसी खशधार को 23 रनों से हराकर अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 80 टीमों ने हिस्सा लिया था।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वीएस मंढोल और सीएमसी खशधार के बीच खेला गया। वीएस मंढोल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में 69 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएमसी खशधार की टीम 46 रनों पर ही सिमट गई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वीएस मंढोल ने 23 रनों से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का आयोजन युवक मंडल मंढोल ने किया। समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता टीम को 1 लाख 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 77 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। प्रतियोगिता की एक खास बात यह रही कि प्रत्येक मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को देवदार का पौधा दिए गया। खिलाड़ियों को पौधारोपण के साथ अपनी फोटो कमेटी को भेजना अनिवार्य था। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंढोल पंचायत की सराहना की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह पंचायत जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े गांवों में से एक है। ठाकुर ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए एक आदर्श गांव बताया। उन्होंने यहां के युवाओं द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों को प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें जिला परिषद सदस्य नेहा मेहता, पंचायत समिति अध्यक्ष कमलेश जागटा और उपाध्यक्ष लोकपाल शशखोली शामिल थे। पंचायत समिति सदस्य सुनम बंटा, पंचायत मंढोल की प्रधान आशा झांगटा और उपप्रधान बबलू झांगटा भी मौजूद थे। युवक मंडल मंढोल के प्रधान बॉबी जस्टा, उपप्रधान बंटू धारटा और सचिव रोविन चौहान सहित अन्य अधिकारीगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed